प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सहायता और त्वरित राहत सुनिश्चित करने के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान पूरी सतर्कता संवेदनशीलता और सेवा भाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। इसी क्रम में सड़क दुर्घटना में घायल एक शिवभक्त को पुलिस की तत्परता से गोल्डन ऑवर के दौरान समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई गई। जानकारी के अनुसार हरियाणा के कैथल निवासी शिवभक्त मनीष ऋषिकेश से मोटरसाइकिल पर श्री नीलकंठ महादेव मंदिर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कालीकुंड के समीप उनकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात रिक्रूट कांस्टेबल हेम चंद्र भट्ट और होमगार्ड मोहित तत्काल मौके पर पहुंचे। दोनों जवानों ने बिना समय गंवाए घायल शिवभक्त को प्राथमिक उपचार दिया उनकी स्थिति को यथासंभव स्थिर रखा और तुरंत एम्बुलेंस को मौके पर बुलाकर उन्हें सुरक्षित उपचार के लिए निकटवर्ती चिकित्सा केंद्र भिजवाया। पुलिस जवानों की त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ के चलते घायल शिवभक्त को गोल्डन ऑवर के भीतर आवश्यक चिकित्सकीय सहायता मिल सकी जिससे समय रहते उनका उपचार शुरू हो गया। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहायता के लिए पुलिस लगातार मुस्तैदी के साथ सेवा कार्यों में जुटी हुई है।
Spread the love