Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ मेला-2026 के सातवें दिन हरिद्वार में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को 37 लाख 30 हजार शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। पुलिस कंट्रोल रूम के आंकड़ों के अनुसार कांवड़ यात्रा शुरू होने से अब तक 1 करोड़ 80 लाख 55 हजार शिवभक्त हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी मुस्तैदी के साथ संचालित की जा रही हैं। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित सुव्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी लगातार अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। प्रमुख स्नान घाटों कांवड़ मार्गों तथा संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा यातायात स्वास्थ्य स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन ने सभी शिवभक्तों से अपील की है कि यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों का पालन करें प्रशासन एवं पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें तथा स्वच्छ सुरक्षित और सुव्यवस्थित कांवड़ यात्रा के संचालन में अपना सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp