Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड के चारधामों के प्रवेश द्वार हरिद्वार से गुजर रही आस्था की सबसे बड़ी कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्तों ने इस वर्ष राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना की है। देश के विभिन्न राज्यों से गंगाजल लेने पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना है कि इस बार यात्रा के दौरान उन्हें पहले की तुलना में अधिक बेहतर सुरक्षित और सुव्यवस्थित सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। हरियाणा के सोनीपत से कांवड़ यात्रा पर पहुंचीं तनु ने कहा कि इस बार कांवड़ यात्रियों के लिए सरकार द्वारा बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं से भी कांवड़ यात्रा में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि यात्रा मार्ग पर उपलब्ध सुविधाएं संतोषजनक हैं। उन्होंने इन व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार भी व्यक्त किया। गाजियाबाद के लोनी से आए शिवभक्त संदीप भोला ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में इस बार कांवड़ियों के लिए उत्कृष्ट व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया और उनके चरण धोकर सम्मानित किया गया जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उत्तर प्रदेश के बागपत से आए प्रदीप यादव ने कहा कि इस बार सरकार ने कांवड़ यात्रियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। उन्होंने कहा कि शौचालयों की स्वच्छता अलग कांवड़ मार्ग और अन्य सुविधाओं ने यात्रा को पहले से अधिक सुगम बनाया है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री तथा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। हरियाणा उत्तर प्रदेश दिल्ली सहित अन्य राज्यों से आए शिवभक्तों ने भी हरिद्वार में सफाई व्यवस्था रात्रि के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था जगह-जगह लगाए गए स्वागत शिविर पेयजल की उपलब्धता चिकित्सा सुविधाओं तथा सुरक्षा के व्यापक इंतजामों की सराहना की। यात्रियों ने कहा कि जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ रहा है। कांवड़ यात्रियों का कहना है कि उत्तराखंड सरकार हर वर्ष यात्रा व्यवस्थाओं में लगातार सुधार कर रही है और इस बार किए गए प्रबंध पहले की अपेक्षा अधिक व्यवस्थित एवं प्रभावी दिखाई दे रहे हैं। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड सरकार जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेहतर व्यवस्थाओं के कारण उनकी आस्था की यात्रा सुरक्षित सुगम और सुविधाजनक बन सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp