प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली नगर क्षेत्र से 9 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से गांजे के साथ एक हीरो होंडा बाइक भी बरामद की गई है। मामले में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वांछित तस्कर की तलाश शुरू कर दी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सरकारी बस वर्कशॉप से रेलवे कॉलोनी जाने वाले कच्चे रास्ते पर चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक टिबड़ी फाटक की ओर से आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही दूरी पर उन्हें बाइक सहित पकड़ लिया। पूछताछ में बाइक चालक ने अपना नाम रोहित सैनी निवासी शांति विहार कॉलोनी लाल मंदिर ज्वालापुर बताया। उसके कंधे पर लटके बैग की तलाशी लेने पर उसमें 5 किलो 160 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पीछे बैठे मोहित सैनी निवासी शांति विहार कॉलोनी लाल मंदिर के पास ज्वालापुर के हाथ में मौजूद सफेद थैले की तलाशी लेने पर उसमें 4 किलो 640 ग्राम अवैध गांजा मिला। इस तरह दोनों के कब्जे से कुल 9 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि उन्होंने यह गांजा मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी एक व्यक्ति से बहादराबाद टोल प्लाजा के पास लिया था। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा फरार तस्कर की तलाश तेज कर दी है। गिरफ्तार आरोपितों में मोहित सैनी निवासी शांति विहार कॉलोनी लाल मंदिर के पास ज्वालापुर तथा रोहित सैनी निवासी शांति विहार कॉलोनी लाल मंदिर ज्वालापुर शामिल हैं। बरामदगी में 9 किलो 800 ग्राम अवैध गांजा तथा एक हीरो होंडा बाइक शामिल है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार अपर उपनिरीक्षक भरत सिंह कांस्टेबल जीवन तिवारी कांस्टेबल रणजीत सिंह (एएनटीएफ) तथा कांस्टेबल नितुल यादव (एएनटीएफ) शामिल रहे।
Spread the love