प्रदीप कुमार
कलियर/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी उर्स मेले की तैयारियों को लेकर कोतवाली कलियर परिसर में पुलिस और उर्स मेला समिति के बीच बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक देहात शेखर चंद सुयाल ने की। इसमें उर्स मेला समिति के सदस्यों के साथ कलियर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। बैठक के दौरान उर्स मेले की तैयारियों सुरक्षा व्यवस्था यातायात डायवर्जन पार्किंग व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस की ओर से मेले के दौरान सभी व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर लागू करने के लिए मेला समिति एवं स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की गई। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने मेले को शांतिपूर्ण सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। साथ ही मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा सुगम यातायात और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर सहमति बनी।
Spread the love