Spread the love

प्रदीप कुमार
जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। निर्मल आश्रम नेत्र इंस्टीट्यूट (एनईआई) ऋषिकेश के तत्वावधान में विकासखण्ड जखोली की ग्राम पंचायत बजीरा में गुरुवार को निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 102 मरीजों का नेत्र परीक्षण कर नि:शुल्क चश्में वितरित किए गये। ग्राम पंचायत प्रधान विजया पुण्डीर ने बताया है कि शिविर में उपस्थित लोगों का निःशुल्क परीक्षण कर 102 लोगों को चश्मे के साथ निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई। उन्होंने बताया कि शिविर में उपस्थित अन्य बीस लोगों के मोतियाबिंद सम्बंधी शिकायतों के चलते उन्हें संस्था की ओर निःशुल्क रुप से ऋषिकेश निर्मल नेत्र चिकित्सालय में आप्रेशन व सर्जरी की जायेगी। ग्राम प्रधान विजया पुण्डीर ने बताया है कि ऋषिकेश निर्मल नेत्र चिकित्सालय में आप्रेशन व सर्जरी के लिए संस्थान की ओर निःशुल्क वाहन व्यवस्था व रहने खाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने ग्रामीणों के निःशुल्क परीक्षण व इलाज सुविधा उपलब्ध करवाये जाने के लिए निर्मल नेत्र चिकित्सालय ऋषिकेश का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य बजीरा वार्ड सरोजनी देवी नागेन्द्र इंका बजीरा के प्रबंधक भगतसिंह पुण्डीर सेवानिवृत्त शिक्षक राजेन्द्र सिंह नेगी बलवीर सिंह राणा कलम सिंह उत्तम सिंह राणा शिव सिंह नरेन्द्र सिंह दिलवरी लाल भगत सिंह रावत पूरण सिंह राणा आदि कई लोगों ने शिविर को सफल बनाने में संस्थान के चिकित्सकों व स्टाफ के बहुमूल्य सहयोग और प्रोत्साहन के लिए निर्मल आश्रम नेत्र संस्थान का आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp