प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड सरकार द्वारा चिकित्सा शिक्षा विभाग में अनुभवी अधिकारियों पर जताए गए भरोसे की तस्वीर एक बार फिर श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में देखने को मिली। चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ.आशुतोष सयाना ने राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के प्राचार्य डॉ.सीएमएस रावत को विधिवत कार्यभार सौंपा। चिकित्सा शिक्षा विभाग में लंबे समय तक अपनी प्रशासनिक क्षमता और कार्यशैली की छाप छोड़ चुके डॉ.आशुतोष सयाना और डॉ.सीएमएस रावत को सरकार ने दोबारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां देकर स्पष्ट संदेश दिया है कि अनुभव परिणाम और संस्थागत विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। दोनों अधिकारियों ने अपने पूर्व कार्यकाल में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया है। गढ़वाल मंडल के सबसे महत्वपूर्ण चिकित्सा संस्थानों में शामिल श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में डॉ.सीएमएस रावत की वापसी से विकास कार्यों शैक्षणिक गतिविधियों, चिकित्सा सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में और तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं चिकित्सा शिक्षा निदेशक के रूप में डॉ.आशुतोष सयाना का अनुभव प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में समन्वित विकास और बेहतर व्यवस्थाओं को मजबूती देने में अहम भूमिका निभाएगा। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में चिकित्सा शिक्षा विभाग और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। सरकार की प्राथमिकता चिकित्सा शिक्षा को सशक्त बनाने के साथ-साथ आम जनता तक बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है जिस दिशा में अनुभवी नेतृत्व से सकारात्मक परिणाम की अपेक्षा की जा रही है।
Spread the love