प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड के चारधाम के प्रवेश द्वार हरिद्वार से संचालित हो रही विश्व प्रसिद्ध कांवड़ यात्रा के दौरान देशभर से गंगाजल लेने पहुंचे शिवभक्तों ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना की है। श्रद्धालुओं का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में इस वर्ष कांवड़ यात्रा के दौरान पहले की तुलना में अधिक बेहतर सुरक्षित और सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं जिससे उनकी यात्रा सुगम और सुविधाजनक बन रही है। इस्माइलपुर से हरिद्वार पहुंची शिवभक्त कोमल ने बताया कि इस बार कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाएं पहले से कहीं अधिक बेहतर हैं। उन्होंने कहा कि जगह-जगह भंडारे और मेडिकल कैंप लगाए गए हैं जिससे किसी भी श्रद्धालु को चोट लगने या स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर तत्काल उपचार मिल रहा है। उन्होंने बताया कि कांवड़ यात्रियों के लिए अलग यात्रा मार्ग भी बनाया गया है जिससे आवागमन सुगम हुआ है। उन्होंने बेहतर व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। मेरठ से आए शिवभक्त कन्हैया ने कहा कि इस बार यात्रा मार्ग पर जगह-जगह मेडिकल कैंप लगाए गए हैं तथा भोजन ठहरने और अन्य आवश्यक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि पटरी मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था होने से रात्रि के समय यात्रा करना भी सुरक्षित और आसान हो गया है। उन्होंने इन व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया। उत्तर प्रदेश के मोदीनगर से आए प्रवीण त्यागी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में कांवड़ यात्रियों के लिए इस वर्ष उत्कृष्ट व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने कहा कि जगह-जगह मेडिकल कैंप स्थापित किए गए हैं तथा मुख्यमंत्री कांवड़ सेवा केंद्र भी यात्रियों की सुविधा के लिए संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा कांवड़ यात्रियों के चरण धोकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किए जाने की भी सराहना करते हुए कहा कि इससे श्रद्धालुओं का उत्साह और अधिक बढ़ा है। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। हरियाणा के यमुनानगर से आए मोहित शर्मा ने भी हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों के लिए की गई व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस वर्ष यात्रा को अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद किया। मेरठ से आए शिवभक्त हरीश पाल ने कहा कि कांवड़ यात्रियों के लिए बनाए गए शौचालय साफ-सुथरे हैं तथा पूरे यात्रा मार्ग पर स्वच्छता व्यवस्था बेहतर है। उन्होंने कहा कि आने-जाने के मार्गों का भी बेहतर प्रबंधन किया गया है जिससे किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है। उन्होंने दिन-रात मेहनत कर यात्रा को सफल बनाने वाले जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कांवड़ यात्रियों ने कहा कि उत्तराखंड सरकार हर वर्ष कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं में लगातार सुधार कर रही है। इस वर्ष किए गए प्रबंध पहले की तुलना में अधिक व्यवस्थित प्रभावी और श्रद्धालुओं के अनुकूल हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड सरकार जिला प्रशासन तथा पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बेहतर व्यवस्थाओं के कारण उनकी आस्था की यात्रा सुरक्षित सुगम और सुविधाजनक बन सकी है।
Spread the love