प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वर्ष 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ आयोजित की जा रही विशेष कांवड़ यात्रा को संत समाज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। यात्रा से पूर्व गुरुवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार पहुंचकर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय महामंत्री महंत हरि गिरि महाराज तथा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। यह विशेष कांवड़ यात्रा 10 अगस्त को हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी से गंगाजल लेकर ऋषिकेश के वीरभद्र महादेव मंदिर तक निकाली जाएगी। यात्रा का उद्देश्य वर्ष 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी मिलने की कामना के साथ जनजागरण का संदेश देना है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के उस सामूहिक संकल्प का प्रतीक है जिसमें भारत वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी करे। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से उठने वाला यह संकल्प पूरे देश की खेल प्रतिभाओं और युवाओं की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है। संत समाज का आशीर्वाद इस अभियान को नई ऊर्जा और शक्ति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि जब आस्था के साथ राष्ट्रहित और खेल संस्कृति के विकास का भाव जुड़ जाता है तब वह एक जनआंदोलन का रूप ले लेता है। उन्हें विश्वास है कि भगवान भोलेनाथ की कृपा और संतों के आशीर्वाद से भारत का वर्ष 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी का सपना अवश्य साकार होगा। इस अवसर पर संतों ने भी भारत को वर्ष 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी मिलने की कामना करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को आशीर्वाद दिया और उनके संकल्प की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने "विजयी भव संकल्प सिद्धिरस्तु" का आशीर्वचन देते हुए कहा कि राष्ट्रहित और लोककल्याण के लिए किया गया संकल्प अवश्य पूर्ण होता है।
Spread the love
प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वर्ष 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी दिलाने के संकल्प के साथ आयोजित की जा रही विशेष कांवड़ यात्रा को संत समाज का आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। यात्रा से पूर्व गुरुवार को कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने हरिद्वार पहुंचकर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय महामंत्री महंत हरि गिरि महाराज तथा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। यह विशेष कांवड़ यात्रा 10 अगस्त को हरिद्वार स्थित हर की पैड़ी से गंगाजल लेकर ऋषिकेश के वीरभद्र महादेव मंदिर तक निकाली जाएगी। यात्रा का उद्देश्य वर्ष 2036 में भारत को ओलंपिक खेलों की मेजबानी मिलने की कामना के साथ जनजागरण का संदेश देना है। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के उस सामूहिक संकल्प का प्रतीक है जिसमें भारत वर्ष 2036 के ओलंपिक खेलों की मेजबानी करे। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से उठने वाला यह संकल्प पूरे देश की खेल प्रतिभाओं और युवाओं की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करता है। संत समाज का आशीर्वाद इस अभियान को नई ऊर्जा और शक्ति प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि जब आस्था के साथ राष्ट्रहित और खेल संस्कृति के विकास का भाव जुड़ जाता है तब वह एक जनआंदोलन का रूप ले लेता है। उन्हें विश्वास है कि भगवान भोलेनाथ की कृपा और संतों के आशीर्वाद से भारत का वर्ष 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी का सपना अवश्य साकार होगा। इस अवसर पर संतों ने भी भारत को वर्ष 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी मिलने की कामना करते हुए कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या को आशीर्वाद दिया और उनके संकल्प की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने “विजयी भव संकल्प सिद्धिरस्तु” का आशीर्वचन देते हुए कहा कि राष्ट्रहित और लोककल्याण के लिए किया गया संकल्प अवश्य पूर्ण होता है।