प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण क्षतिग्रस्त हुए गंगानगर-फलाई मोटर मार्ग का शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को मार्ग की शीघ्र मरम्मत कर यातायात सुचारु करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में पाया गया कि लगातार बारिश के चलते मोटर मार्ग पर कई स्थानों पर भारी मात्रा में मलबा आ गया है जबकि फलाई की ओर सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बनने से यातायात प्रभावित हो रहा है। सड़क की खराब स्थिति के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मार्ग से मलबा हटाने तथा क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर तत्काल शुरू किया जाए ताकि सड़क को जल्द से जल्द सुरक्षित एवं सुचारु रूप से यातायात के लिए खोला जा सके। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बरसात के मौसम को देखते हुए संवेदनशील स्थानों पर नियमित निगरानी रखी जाए तथा कहीं भी मलबा आने या सड़क बाधित होने की स्थिति में तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही सड़क की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिला प्रशासन ने कहा कि मानसून के दौरान सड़क मार्गों को सुरक्षित बनाए रखने तथा यातायात सुचारु रखने के लिए संबंधित विभागों को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। क्षतिग्रस्त मार्गों की मरम्मत एवं मलबा हटाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को जल्द राहत मिल सके।
Spread the love