प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तराखंड तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन महिमानन्द जोशी के नेतृत्व में गठित विशेष अभियान दल ने शुक्रवार को बैरागी कैंप क्षेत्र में स्थित ढाबों रेस्टोरेंटों तथा अन्य स्थायी एवं अस्थायी खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित संचालकों को आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए गए तथा विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। अभियान के दौरान पहले दल में योगेंद्र पांडे एवं कैलाश चन्द्र टम्टा ने क्षेत्र के ढाबों रेस्टोरेंटों तथा अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों से चना दाल ब्रेड पकौड़े आलू की सब्जी और पके हुए चावल सहित कुल नौ खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए संग्रहित किए। निरीक्षण के दौरान एक प्रतिष्ठान में लेबलिंग संबंधी जानकारी स्पष्ट न होने पर दो लीटर की कोल्ड ड्रिंक की चार बोतलें नष्ट कराई गईं। वहीं एक अन्य प्रतिष्ठान में अस्वच्छ परिस्थितियों में रखे लगभग चार किलोग्राम मसालों को भी नष्ट कराया गया। अभियान दल ने सभी खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई बनाए रखने खाद्य पदार्थों को ढककर रखने यात्रियों को केवल ताजा भोजन परोसने खाद्य पंजीकरण एवं अनुज्ञप्ति प्रदर्शित करने तथा फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। इस विशेष अभियान के दौरान कुल 35 खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा अभियान दल ने दीन दयाल पार्किंग रोड़ीबेलवाला पार्किंग गौघाट और हरकी पैड़ी क्षेत्र में स्थित स्थायी एवं अस्थायी खाद्य प्रतिष्ठानों का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान रोड़ीबेलवाला स्थित एक प्रतिष्ठान से खराब हो चुके लगभग 100 कुलचे-बन तथा एक अन्य प्रतिष्ठान से लगभग एक किलोग्राम खराब मसाले नष्ट कराए गए। निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य प्रतिष्ठान संचालकों को स्वच्छता बनाए रखने कालातीत एवं खराब खाद्य सामग्री का विक्रय नहीं करने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत दो खाद्य कारोबारियों को नोटिस भी जारी किए गए। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कांवड़ यात्रा के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Spread the love