Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाने वाले हर घर तिरंगा अभियान को जनपद में व्यापक जनसहभागिता के साथ सफल बनाने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने तथा शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि 09 से 17 अगस्त 2026 तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना विकसित करना है। उन्होंने सभी विभागों को अपने-अपने स्तर पर व्यापक जनजागरूकता गतिविधियां संचालित करने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का राष्ट्रीय उत्सव है जिसमें सभी को उत्साहपूर्वक सहभागी बनना चाहिए। बैठक में शिक्षा विभाग युवा कल्याण विभाग तथा खेल विभाग को विद्यालयों महाविद्यालयों एवं अन्य संस्थानों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं निबंध लेखनग चित्रकला रंगोली वाद-विवाद प्रतियोगिताओं प्रभात फेरियों तथा देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिए गए। साथ ही अभियान के दौरान विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण तथा राष्ट्रभक्ति से जुड़े जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर भी बल दिया गया जिससे अधिकाधिक नागरिक अभियान से जुड़ सकें। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद के सभी शासकीय एवं अर्द्धशासकीय कार्यालयों शैक्षणिक संस्थानों सार्वजनिक भवनों तथा प्रत्येक घर पर सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा सम्मान एवं प्रतिष्ठा बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इसलिए भारतीय ध्वज संहिता का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान आमजन को भी तिरंगे के सम्मान तथा उसके सही उपयोग के प्रति जागरूक किया जाए। उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत वंदे मातरम राष्ट्रगान देशभक्ति गीतों एवं तिरंगा थीम पर आधारित सांस्कृतिक और संगीत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय पीएम स्वजल दीपक रावत जिला पंचायतीराज अधिकारी जितेन्द्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भौतिक रूप से उपस्थित रहे जबकि सभी खंड विकास अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp