श्रीनगर में मारपीट कर हंगामा करने वाले युवकों को श्रीनगर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर किया गिरफ्तार
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 12 जून 2025 को डाॅ.उत्तम सिंह भण्डारी निवासी चौरास टिहरी गढवाल द्वारा कोतवाली श्रीनगर पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि एजेन्सी मोहल्ला श्रीनगर इण्डोर जाते समय अज्ञात मोटर साईकिल सवार व्यक्ति द्वारा वादी की गाड़ी पर पीछे से टक्कर मारने के साथ बाईक सवार व्यक्ति व उसके अन्य अज्ञात साथियों द्वारा वादी के साथ मारपीट कर गाली गलौज की गयी।शिकायती प्रार्थना पत्र के आधार पर प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर द्वारा तत्काल संज्ञान लेकर कोतवाली श्रीनगर पर अभियोग पंजीकृत किया गया इसी संबंध में सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसका वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा संज्ञान लेकर इससे संबंधित अभियुक्तों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।निर्गत निदेशों के क्रम में क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार एवं प्रभारी निरीक्षक जयपाल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गयी गठित टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत लगे सी.सी.टी.वी.कैमरों का विश्लेषण कर ठोस पुलिसिंग कार्यवाही करते हुये 3 अभियुक्तगणों क्रमशः1.अंकित कश्यप निवासी गोहाना कस्बा गली न.-3 आदर्श नगर,जिला सोनीपत हरियाणा उम्र 21 वर्ष,2.धर्मेन्द्र कश्यप निवासी चटिया ओलिया बस अड्डा के पास थाना गनौर जिला सोनीपत हरियाणा उम्र 24 वर्ष,3.दीपक कश्यप निवासी चटिया,सोनीपत,हरियाणा उम्र-20 वर्ष को एजेन्सी मौहल्ला श्रीनगर के पास से गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त गणों की 2 मो.सा.1-HR11Q 7343 2- वाहन सं.बिना नंबर प्लेट जिसका ईंजन न.HA11E8RGK20948 सुपर स्पलेन्डर वाहन को बिना आरसी,बिना डीएल बिना हेलमेट के यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर दोनों वाहनों को भी सीज किया गया।गिरफ्तार तीन अभियुक्तो को कल न्यायालय में पेश किया जायेगा। पुलिस टीम,जयपाल सिंह नेगी,प्रभारी निरीक्षक कोतवाली श्रीनगर,वरिष्ठ उपनिरीक्षक भुवन पुजारी,कोतवाली श्रीनगर,उपनिरीक्षक मुकेश भट्ट,कोतवाली श्रीनगर,अपर उपनिरीक्षक सुरेश रतूडी,कोतवाली श्रीनगर,मुख्य आरक्षी 116 ना.पु.सन्दीप चौहान कोतवाली श्रीनगर,मुख्य आरक्षी 229 ना.पु.संजय कुमार,कोतवाली श्रीनगर।
Spread the love