प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में कांवड़ यात्रा अपने सबसे व्यस्त चरण में पहुंच चुकी है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के इस महाकुंभ के बीच पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था में जुटा हुआ है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद पुलिस बल की मुस्तैदी के बीच दर्शन व्यवस्था पूरी तरह सुव्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। भोले के जयकारों और जयघोषों के बीच शिवभक्त कतारबद्ध होकर शांतिपूर्वक दर्शन एवं जलाभिषेक कर रहे हैं। पुलिस बल द्वारा लगातार निगरानी प्रभावी भीड़ प्रबंधन तथा प्रत्येक संवेदनशील बिंदु पर तैनाती सुनिश्चित की गई है। भीड़ बढ़ने के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी नहीं होने दी जा रही है। पुलिस की मुस्तैदी के चलते श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुविधाजनक ढंग से अपने दर्शन पूर्ण कर गंतव्य की ओर लौट रहे हैं।
