Spread the love

प्रदीप कुमार
रुड़की-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार 3 अगस्त 2026 को आशीष त्यागी पुत्र ज्ञानेंद्र त्यागी निवासी ग्राम नगला इमरती कोतवाली रुड़की ने कोतवाली रुड़की में सूचना दी कि अज्ञात व्यक्ति ने ढंडेरा से उनकी मोटरसाइकिल चोरी कर ली है। सूचना के आधार पर कोतवाली रुड़की में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक नवीन चौहान को सौंपी गई। मोटरसाइकिल चोरी की घटना का प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुड़की ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस टीम गठित की। पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश के लिए सुरागरसी और पतारसी करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। पुलिस के लगातार प्रयासों और मुखबिर की सूचना के आधार पर 9 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने समीर पुत्र शाहनवाज निवासी राज विहार कॉलोनी ढंडेरा कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार को ढंडेरा के निकट रेलवे कॉलोनी से पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी चोरी की एक मोटरसाइकिल गिरफ्तार आरोपी समीर पुत्र शाहनवाज निवासी राज विहार कॉलोनी ढंडेरा कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नवीन चौहान हेड कांस्टेबल संदीप सेमवाल तथा हेड कांस्टेबल प्रदीप भंडारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *