Spread the love

प्रदीप कुमार
गैरसैंण-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। थाना गैरसैंण पुलिस ने गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से युवती के परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस के अनुसार 6 अगस्त 2026 को वादी ने थाना गैरसैंण में लिखित तहरीर देकर बताया कि उसकी बहन सुबह घर से बिना बताए कहीं चली गई है। काफी तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल पा रहा था। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना गैरसैंण पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी क्रमांक 07/26 पंजीकृत किया और युवती की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर संभावित स्थानों पर खोजबीन शुरू की। पुलिस टीम ने गुमशुदा युवती की तलाश के लिए लगातार सुराग जुटाए और विभिन्न स्थानों पर खोजबीन करते हुए आवश्यक प्रयास किए। पुलिस के लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप 9 अगस्त 2026 को गुमशुदा युवती को रसोई गाड़ गैरसैंण से सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद युवती को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपनी बहन को सकुशल पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और गैरसैंण पुलिस की तत्परता एवं त्वरित कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *