प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म और उसे जान से मारने की कोशिश के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को 8 अगस्त 2026 को पुराना पथरी पावर हाउस के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार 4 अगस्त 2026 को कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के सेक्टर-4 केंद्रीय विद्यालय बीएचईएल के पास स्थित जंगल और झाड़ियों से एक नाबालिग बालिका घायल अवस्था में मिली थी। पुलिस ने तत्काल बालिका को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। बालिका की स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल से उसे हायर सेंटर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। पुलिस द्वारा बालिका के परिजनों की जानकारी जुटाई गई जिसके बाद उसके परिजन मौके पर पहुंचे। घायल बालिका ने अपने परिजनों और पुलिस को बताया कि 3 अगस्त 2026 को एक युवक शेखर पुत्र यशपाल उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। बालिका के अनुसार युवक ने उसे नशीला पदार्थ पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की नीयत से उसके साथ मारपीट कर उसे बीएचईएल के जंगल में घायल अवस्था में छोड़कर फरार हो गया। घटना की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने 4 अगस्त को बालिका के परिजनों की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया। इसके बाद एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए सुरागरसी और पतारसी शुरू की। पुलिस टीम ने नाबालिग पीड़िता के बयान दर्ज किए और आरोपी की तलाश के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का भी अध्ययन किया। काफी प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने 8 अगस्त 2026 को पुराना पथरी पावर हाउस के पास से आरोपी शेखर उर्फ सनोज पुत्र यशपाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से ग्राम मिलक जहांगीराबाद थाना धामपुर बिजनौर उत्तर प्रदेश का निवासी है और वर्तमान में ब्रह्मपुरी थाना सिडकुल हरिद्वार में रह रहा था। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी शेखर उर्फ सनोज पुत्र यशपाल निवासी ग्राम मिलक जहांगीराबाद थाना धामपुर बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी ब्रह्मपुरी थाना सिडकुल हरिद्वार। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी उपनिरीक्षक संदीपा भंडारी अपर उपनिरीक्षक सुबोध घिल्डियाल कांस्टेबल गम्भीर तोमर तथा कांस्टेबल प्रेम सिंह शामिल रहे।
Spread the love