Spread the love

प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए श्रीनगर पुलिस की ओर से यात्रा मार्ग पर प्रतिदिन विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान वाहनों में लगाए गए अवैध रेट्रो और मॉडिफाइड साइलेंसर तथा बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत 17 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही पुलिस अधिनियम के अंतर्गत भी 6 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। इस तरह कुल 23 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। श्रीनगर पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने तथा वाहनों में अनधिकृत मॉडिफिकेशन कराने से बचने के लिए जागरूक किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं और आमजन की सुरक्षा के लिए यात्रा मार्ग पर चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp