प्रदीप कुमार
कीर्तिनगर-देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। विधानसभा देवप्रयाग के विकासखंड कीर्तिनगर में दूरी देवी से रामपुर तक मोटर मार्ग के पीसीसी द्वारा डामरीकरण कार्य का शिलान्यास विधायक विनोद कंडारी ने किया। लंबे समय से क्षेत्रवासियों की ओर से की जा रही सड़क के डामरीकरण की मांग पूरी होने पर स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है। इस विकास कार्य के लिए 94.30 लाख रुपये की लागत स्वीकृत की गई है जबकि दूरी देवी से रामपुर तक 1.45 किलोमीटर मोटर मार्ग का डामरीकरण किया जाएगा। सड़क के डामरीकरण से क्षेत्र में आवागमन की सुविधा बेहतर होने के साथ ही स्थानीय लोगों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान विधायक विनोद कंडारी ने विकास कार्य को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के विकास से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होता है और लोगों को इसका सीधा लाभ मिलता है। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के पूरा होने पर उन्होंने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कुलदीप रावत जिला मंत्री नरेंद्र कुंवर डॉ.राकेश मोहन मथानी ग्राम प्रधान अनिता नेगी जगमोहन सिंह रावत एवं पूर्व बार काउंसिल अध्यक्ष अर्जुन भंडारी सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
