स्वास्थ्य विभाग पौड़ी द्वारा वृद्ध आश्रम जयहरीखाल में स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।आज स्वास्थ्य विभाग पौड़ी द्वारा एन.सी.डी.कार्यक्रम के अंतर्गत आशियाना राधा देवी वृद्ध आश्रम जयहरीखाल में वृद्धजनों हेतु एक स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें वृद्ध आश्रम में रह रहे सभी बुजुर्गों को अपने शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ बनाए रखने संबंधित जानकारी प्रदान की गई।चिकित्सा अधिकारी डॉ.आशीष गुसाईं द्वारा सभी लोगों को नियमित व्यायाम,संतुलित आहार लेने,सामान्य कार्य करने,धूम्रपान व तम्बाकू उत्पादों से परहेज करने,तनाव से मुक्त रहने व नियमित टहलने,प्रकृति से जुड़े रहने हेतु बागवानी तथा सामूहिक गतिविधियों में भजन आदि करने की सलाह दी गई।इस दौरान 37 बुजुर्गों की स्वास्थ्य जांच के अंतर्गत कान,मुख,बीपी,शुगर,तथा टी.बी.संबंधित स्क्रीनिंग की गई।इसके साथ ही बुजुर्गों को आवश्यक दवाइयां भी वितरित की गई। कार्यक्रम में डॉ.आशीष गुसाईं,डॉ.शशांक उनियाल,वृद्धाश्रम प्रबंधक,नीरज सिंह रावत प्रेमचंद,मान सिंह,स्वेता गुसाई,मनमोहन देवली,संजय, मानसी,निहारिका,पुनीत आदि उपस्थित रहे।
Spread the love