Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। नीलकंठ पैदल मार्ग पर ड्यूटी में तैनात पुलिस जवानों ने बेहोशी की हालत में मिले 85 वर्षीय बुजुर्ग श्रद्धालु की तत्काल मदद कर मानवता की मिसाल पेश की। 11 अगस्त 2026 को नीलकंठ पैदल मार्ग पर पुण्डरासू के पास ओमप्रकाश निवासी काशीपुर बेहोशी की हालत में मिले। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात आरक्षी अंकित सिंह आरक्षी दीपचंद आरक्षी हरीश अधिकारी होमगार्ड धर्मेंद्र और पीआरडी जवान धर्मेंद्र तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस एवं सहयोगी जवानों ने बिना समय गंवाए बुजुर्ग श्रद्धालु को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित प्राथमिक उपचार केंद्र पहुंचाया जहां उनका उपचार कराया गया। कांवड़ यात्रा के दौरान ड्यूटी पर तैनात जवान सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ ही जरूरतमंद श्रद्धालुओं की सहायता के लिए भी प्राथमिकता के साथ रिस्पांस दे रहे हैं। जवानों की तत्परता से बुजुर्ग श्रद्धालु को समय पर उपचार केंद्र पहुंचाया जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *