प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। श्रावण कांवड़ मेला-2026 के सफल एवं सकुशल आयोजन के बाद मेले में तैनात पुलिस बल के उत्साहवर्धन के लिए प्रेमनगर आश्रम स्थित हॉल में पुलिस प्रशासन की ओर से बड़ा खाना एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय एवं रेंज स्तर के आला अधिकारियों सहित प्रशासनिक अधिकारी पुलिसकर्मी अर्धसैनिक बलों के अधिकारी एवं जवान ट्रैफिक वालंटियर्स एसपीओ गणमान्य नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे। जलाभिषेक के उपरांत श्रावण कांवड़ मेला-2026 की औपचारिक समाप्ति की घोषणा के बाद आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने मुख्य अतिथि अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था डॉ.वी. मुरुगेशन आईजी एसटीएफ निलेश आनंद भरणे आईजी कुंभ योगेंद्र सिंह रावत आईजी रेंज राजीव स्वरूप डीआईजी लॉ एंड ऑर्डर धीरेंद्र गुंज्याल सहित अन्य अधिकारियों एवं अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत एसएसपी नवनीत सिंह द्वारा कांवड़ मेला-2026 से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ हुई। उन्होंने मेले के दौरान की गई व्यवस्थाओं सुरक्षा यातायात प्रबंधन एवं पुलिस बल की भूमिका से संबंधित जानकारी अधिकारियों के समक्ष रखी। इस दौरान कार्यक्रम स्थल तालियों की गूंज से गूंज उठा जो कांवड़ मेले के सफल आयोजन में पुलिस एवं प्रशासन की मेहनत और बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना का प्रतीक रहा। पुलिस मुख्यालय एवं रेंज स्तर से पहुंचे अधिकारियों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत सिंह को कांवड़ मेले के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। अधिकारियों ने पहली बार कांवड़ मेले में ड्यूटी कर रहे ट्रेनीज रिक्रूट्स द्वारा ग्राउंड पर किए गए कार्य और उनकी मेहनत की विशेष सराहना की। इसके साथ ही पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने वाले ट्रैफिक वालंटियर्स एवं एसपीओ के योगदान की भी प्रशंसा की गई। इसके बाद अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था ने हरिद्वार सहित अन्य जनपदों से आए तथा कांवड़ मेले के दौरान सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ट्रैफिक वालंटियर्स और एसपीओ को सम्मानित किया। उन्होंने समस्त पुलिस फोर्स को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए तीन दिन के पारितोषिक अवकाश की घोषणा की। कार्यक्रम में जनपद के पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी अर्धसैनिक बलों के अधिकारी एवं जवान शहर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति तथा मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। सम्मान समारोह के अंत में कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने साथ बैठकर भोजन किया और बड़े खाने का आनंद लिया।
Spread the love