प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। एसएसपी टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना छाम पुलिस ने कांवड़ यात्रा की आड़ में की जा रही चरस तस्करी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने 361 ग्राम चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। तस्करी में प्रयुक्त ब्रेजा कार को भी सीज कर दिया गया है। दिनांक 10 अगस्त 2026 की रात्रि में थाना छाम पुलिस टीम द्वारा मटियाली क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक ब्रेजा कार को रोककर चेक किया। वाहन सवार व्यक्ति ने स्वयं को कांवड़ यात्री बताते हुए पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। संदेह होने पर पुलिस टीम ने वाहन एवं उसमें रखे सामान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 361 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया और तस्करी में प्रयुक्त ब्रेजा कार को सीज कर दिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोनू पुत्र रोशन निवासी पानीपत उम्र 41 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार जांच में आरोपी के विरुद्ध पूर्व में हत्या जैसे संगीन अपराधों सहित कई आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के माध्यम से चरस की सप्लाई के स्रोत और इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। एसएसपी टिहरी गढ़वाल द्वारा जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। टिहरी पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रखने की बात कही गई है। गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मनवीर चौहान एएसआई जुगल भट्ट हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र हेड कांस्टेबल मनोज कांस्टेबल मुकेश भट्ट कांस्टेबल अमरेश कांस्टेबल अनूप भट्ट तथा चालक गंभीर शामिल रहे। टिहरी पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई जारी रखने का संकल्प दोहराया है।
Spread the love