Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक मदन कौशिक के नेतृत्व में हरिद्वार में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं स्थानीय नागरिकों ने यात्रा में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष से गूंज उठा। आर्य नगर चौक से शुरू हुई तिरंगा यात्रा का समापन चंद्राचार्य चौक पर हुआ। यात्रा में शामिल लोगों ने राष्ट्र की एकता अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। तिरंगा यात्रा का मुख्य आकर्षण 180 फुट लंबा तिरंगा रहा। एनसीसी के छात्रों ने विशाल तिरंगे को लेकर भारत माता के जयघोष के साथ यात्रा का शुभारंभ किया। युवाओं और स्थानीय नागरिकों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं बल्कि देश के गौरव स्वाभिमान एकता और वीरता का प्रतीक है। देश की स्वतंत्रता के लिए असंख्य वीरों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आज प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह उनके सपनों के भारत के निर्माण में अपना योगदान दे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता विकास और राष्ट्र गौरव की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक मजबूत करना तथा एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को सशक्त बनाना है। हरिद्वार नगर निगम की महापौर किरण जैसल ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी शान है। हजारों क्रांतिकारियों ने तिरंगे को अपने सीने से लगाकर हंसते-हंसते देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। यह तिरंगा यात्रा प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि पूरा देश आजादी के इस ऐतिहासिक अवसर को याद करते हुए तिरंगा यात्रा के माध्यम से सभी वीर बलिदानियों को नमन कर रहा है। युवाओं का उत्साह इस बात का प्रतीक है कि देश के अमर जवान आज भी हर भारतीय के दिल में बसते हैं। तिरंगा यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं युवाओं एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने प्रतिभाग किया। सभी ने देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष संदीप गोयल प्रदेश सह मीडिया प्रभारी विकास तिवारी जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अभिनव चौहान कार्यक्रम संयोजक लव शर्मा दीपांशु विद्यार्थी राजकुमार अरोड़ा अन्नू कक्कड़ सुभाष चंद्र सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी तरुण नय्यर अनिमेष शर्मा तुषांक भट्ट किशन बजाज आशु चौधरी विकास प्रधान महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रीति गुप्ता देवेश ममगई पारुल चौहान करण वर्मा निकुंज शर्मा अंकित रघुवंशी नवीन तेश्वर सत्यनारायण शर्मा मोनिका सैनी निशा नोडियाल राकेश नोडियाल भोला शर्मा सुमित लखेड़ा अर्श नय्यर कपिल बालियान सूरज भारद्वाज मुकुल भारद्वाज लवी चौहान उमेश पाठक रेशु चौहान हरजीत सिंह सहित मृदुल कौशिक सुनील सेठी सुरेश शर्मा करण वर्मा देवेश ममगई एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *