Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा द्वारा शुरू किए गए एक पुस्तक दान करें ज्ञान का वृक्ष लगाएं अभियान को लगातार सहयोग मिल रहा है। जिले में शुरू की गई इस अभिनव पहल की सराहना करते हुए विभिन्न अधिकारी एवं अन्य लोग अभियान से जुड़कर पुस्तकें दान कर रहे हैं। जिला कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ सहायक विनोद कुमार ने बताया कि अभियान के तहत 2018 बैच की आईएएस अधिकारी एवं वर्तमान में अंडमान निकोबार के उप राज्यपाल की सचिव ज्योति कुमारी ने जिलाधिकारी को पुस्तकें प्रेषित की हैं। उनके द्वारा अभियान में सहयोग करते हुए पुस्तकें भेंट की गईं। इसी क्रम में सैनिक कल्याण अधिकारी रुद्रप्रयाग एएस बिष्ट और समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा भी जिलाधिकारी से मिले और उन्होंने भी एक पुस्तक दान करें ज्ञान का वृक्ष लगाएं अभियान के तहत पुस्तकें दान कीं। वरिष्ठ सहायक विनोद कुमार ने कहा कि अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद विद्यार्थियों तक गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री पहुंचाना है। उन्होंने समाज के अन्य वर्गों और अधिकारियों से भी इस पुण्य कार्य से जुड़कर अधिक से अधिक पुस्तकें दान करने का आह्वान किया। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने अभियान में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सहयोग से ही ज्ञान का वृक्ष मजबूत होगा और जिले के बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *