प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। धनपुर क्षेत्र के ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने तूना-बौंठा मोटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस कार्य पर 1.85 करोड़ रुपये की लागत आएगी तथा करीब 10 किलोमीटर मोटर मार्ग का सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण किया जाएगा। तूना-बौंठा मोटर मार्ग धनपुर क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। स्थानीय जनता लंबे समय से इस मार्ग के सुधारीकरण एवं डामरीकरण की मांग कर रही थी। सड़क निर्माण से संबंधित कुछ तकनीकी अड़चनों के कारण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा था। तकनीकी समस्याओं का समाधान होने के बाद शासन से 1.85 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत होने पर अब कार्य शुरू किया गया है। कार्य शुभारंभ के अवसर पर कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने कहा कि क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तूना-बौंठा मोटर मार्ग धनपुर क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लिए महत्वपूर्ण है। मार्ग के सुदृढ़ीकरण से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने बताया कि मोटर मार्ग का करीब 1.5 किलोमीटर हिस्सा नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत आता है जहां भारी यातायात रहता है। इस हिस्से में इंटरलॉकिंग टाइल्स के माध्यम से सड़क को सुदृढ़ किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि तूना-बौंठा मोटर मार्ग का पूर्व में निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किया गया था। पांच वर्ष की अवधि पूर्ण होने के बाद सड़क को लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित किया गया था। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की अन्य सड़कों के सुधारीकरण को लेकर भी लगातार कार्य किया जा रहा है। पुनाड़ सड़क को पीएमजीएसवाई फेज-4 में स्वीकृति मिल चुकी है जिसका निर्माण कराया जाएगा। वहीं जयमंडी सड़क के डामरीकरण के लिए 25 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है जिसका कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि रुद्रप्रयाग नगर क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम के निर्माण के लिए 107 करोड़ रुपये की डीपीआर शासन को भेजी गई है जिस पर जल्द ही कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क और जल निकासी व्यवस्था क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण है और सरकार इस दिशा में प्राथमिकता से कार्य कर रही है। चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में विकास कार्य लगातार तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। सड़क शिक्षा स्वास्थ्य पेयजल और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों के आधार पर आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की सरकार तीसरी बार भारी बहुमत के साथ बनेगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत बद्री-केदार मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय कपरवान भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र रावत सैन सिंह बिष्ट सभासद अंकुर खन्ना नरेंद्र रावत सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित रही।
Spread the love