न्यू कमलेश्वर में ट्यूब वैल लाइन में पानी सप्लाई न होने से लोगों को भारी परेशानी
प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल।नगर निगम श्रीनगर क्षेत्रांतर्गत स्थित न्यू कमलेश्वर मौहल्ले में ट्यूब वैल लाइन में विगत तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति न होने से मौहल्लावासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यही नहीं ट्यूबवेल लाइन से सप्लाई होने वाले पानी में सिल्ट व मिट्टी आने से मौहल्लावासी दूषित जल पीने को मजबूर हैं। मौहल्लावासियों ने पेयजल किल्लत से निजात दिलाने के लिए विश्वविद्यालय गेट से अलग पेयजल लाइन बिछाने की मांग की है। शुक्रवार को नगर निगम श्रीनगर के वार्ड नंबर 26 कमलेश्वर बागवान के तहत न्यू कमलेश्वर मौहल्ला के लोग वार्ड पार्षद सूरज नेगी के नेतृत्व में पेयजल किल्लत को लेकर जल संस्थान कार्यालय पहुंचे। कार्यालय में ज्ञापन देते हुए पार्षद सूरज नेगी ने कहा है कि जब तक ट्यूब वेल लाइन में पानी की आपूर्ति नहीं की जाती तब तक वह धरने पर बैठे रहेंगे। उन्होंने तत्काल व्यवस्था बनाए जाने के लिए मौहल्ले में टेंकर से पानी की आपूर्ति करने को कहा है। पार्षद सूरज नेगी ने विभागीय अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि तत्काल टेंकर से पानी की आपूर्ति नहीं की गयी व शीघ्र ही ट्यूबवेल को ठीक नहीं किया गया तो वे कार्यालय में तालाबंदी कर पेयजल किल्लत वाले मौहल्लावासियों के साथ अभिनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जायेंगे। इस पर सहायक अभियंता कृष्ण कांत ने दूरभाष पर पार्षद से कहा है कि पेयजल किल्लत से निजात दिलाने के लिए वह तत्काल टेंकर से पानी की आपूर्ति करेंगे व शीघ्र ही ट्यूबवेल लाइन ठीक कर पानी की आपूर्ति करवा रहे हैं। इस पर पार्षद सूरज नेगी के साथ ही सभी मौहल्लावासियों ने प्रस्तावित धरने को स्थगित किया है। विदित हो कि न्यू कमलेश्वर मौहल्ला के लिए बिछाई गई ट्यूब वेल लाइन में पानी के साथ भारी मात्रा में सिल्ट व मिट्टी आने से उनके पाइप,टोंटी,फिल्टर सहित अन्य पेयजल उपकरणों में सिल्ट व मिट्टी भरने से हर दूसरे तीसरे दिन कुछ न कुछ खराबी आ जाती है और मोहल्लावासी बिना पानी के बहुत परेशान हो जाते हैं। ज्ञापन में कहा है कि इस सम्बन्ध में मौहल्लावासी कई बार विभाग को इसकी शिकायत कर चुके हैं,परन्तु विभागीय अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिस कारण लोगों को बार बार पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। लोगों ने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए विश्वविद्यालय गेट से एक अलग मोटी पाइप लाइन बिछाने की मांग जल संस्थान से की है।इस अवसर पर ज्ञापन देने वालों में पार्षद सूरज नेगी,रमेश बडोनी,आचार्य पंडित विपिन थपलियाल,गिरीश उनियाल,शिव सिंह नेगी,जसपाल सिंह चौहान,विक्रम कण्डारी,आयुष नेगी,बीरेंद्र सिंह राणा आदि मौजूद थे।
Spread the love