प्रदीप कुमार
नरेंद्रनगर-टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। नरेंद्रनगर स्थित सिद्धपीठ मां कुंजापुरी के पावन प्रांगण में आयोजित 50वें स्वर्ण जयंती मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का विभिन्न खेल और रचनात्मक प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण के साथ विधिवत समापन हुआ। मेले के दौरान खेलकूद निबंध कला और बेबी शो सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें खिलाड़ियों छात्र-छात्राओं महिलाओं और नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। समापन अवसर पर मेला समिति और अतिथियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं के परिणामों में क्रिकेट प्रतियोगिता में तहसील नरेंद्रनगर की टीम विजेता रही जबकि डालवाला की टीम ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में महेंद्र सिंह नेगी ने प्रथम और विशेष गोदियाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कैरम एकल प्रतियोगिता में भूपेंद्र भंडारी विजेता और सत्यपाल सिंह उपविजेता रहे। कैरम युगल प्रतियोगिता में भूपेंद्र भंडारी और उनके साथी विजेता बने जबकि शिवम डियुडी और उनके साथी उपविजेता रहे। रस्साकशी प्रतियोगिता में वार्ड 02 की मालती भंडारी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि तलाई गांव के नागराज क्लब की टीम दूसरे स्थान पर रही। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में अनीता पुंडीर ने प्रथम अंजू पुंडीर ने द्वितीय और प्रभावती राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बौद्धिक एवं कला प्रतियोगिताओं में निबंध प्रतियोगिता के तहत साक्षी ने प्रथम आदर्श ने द्वितीय और प्रीति ने तृतीय स्थान हासिल किया। कला प्रतियोगिता में सानवी राणा प्रथम तन्वी द्वितीय और नम्रता तृतीय स्थान पर रहीं। बेबी शो में भी नन्हे प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। शून्य से एक वर्ष आयु वर्ग में श्रेष्ठ ने प्रथम और तनिष्का ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शून्य से तीन वर्ष आयु वर्ग में वेदांत नेगी प्रथम श्रेयष द्वितीय और समर्थ तृतीय स्थान पर रहे। वहीं तीन से पांच वर्ष आयु वर्ग में रुद्रांश जोशी ने प्रथम राजविका ने द्वितीय और वरण्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेले के समापन अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिताओं के माध्यम से खिलाड़ियों छात्र-छात्राओं महिलाओं और बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला। पुरस्कार वितरण के साथ 50वें स्वर्ण जयंती मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले का समापन हुआ।
