नमामि गंगे इकाई द्वारा उमरा नारायण मंदिर में स्वच्छता व योग कार्यशाला का आयोजन
प्रदीप कुमार
रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।नदियों की धारा में बहता है योग,संस्कृति और अध्यात्म का पुनीत संयोग-इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए नमामि गंगे इकाई,राजकीय महाविद्यालय रुद्रप्रयाग द्वारा चलाए जा रहे तीन दिवसीय विशेष कार्यक्रम के दूसरे दिन उमरा नारायण मंदिर परिसर में स्वच्छता जागरूकता और योग कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ रुद्रप्रयाग नगरपालिका अध्यक्ष संतोष रावत तथा महंत सुरजन दास के कर-कमलों से किया गया।योग सत्र का नेतृत्व योग प्रशिक्षक आशुतोष सती ने किया,जिन्होंने उपस्थित युवाओं व स्वंयसेवियों को यौगिक क्रियाओं की विधिवत जानकारी दी और नियमित योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।इस अवसर पर माय भारत संस्था से जुड़े राहुल डबराल ने मानसिक स्वास्थ्य की महत्ता पर प्रकाश डाला,वहीं डॉ.गोपी प्रसाद ने भारतीय संस्कृति की शिक्षा को आज के जीवन में अपनाने पर बल दिया। कार्यक्रम के सह-संयोजक श्रीकांत नौटियाल ने ज्ञान,कर्म व भक्ति योग के माध्यम से युवाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता व आंतरिक विकास का संदेश दिया।मुख्य अतिथि संतोष रावत और महंत सुरजन दास ने अपनी पुरातन सांस्कृतिक विरासत से प्रेरणा लेने और उसे व्यवहारिक जीवन में उतारने की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी अतिथियों,प्रतिभागियों और स्वयंसेवियों का आभार प्रकट करते हुए सामाजिक सहयोग और योग की महत्ता को रेखांकित किया।कार्यक्रम का संचालन डॉ.अंविता सिंह द्वारा प्रभावशाली रूप से किया गया। आयोजन में डॉ.सुनीता असवाल,डॉ.राहुल,विपेंद्र,युवा योग प्रशिक्षिका नेहा,हिमानी,संतोषी,अरविंद सिंह,रुचि,ऋषभ,आदर्श सहित अनेक स्वयंसेवी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।
Spread the love