प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद स्तर पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली नगर हरिद्वार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12.06 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब आरोपी को नशा सामग्री उपलब्ध कराने के मामले में सामने आई महिला की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस के अनुसार 12/13 अगस्त 2026 की रात गश्त के दौरान दुधियावन तिराहे के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान गीता कुटिर आश्रम की तरफ से पैदल आ रहे एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई। उसके कब्जे से 12.06 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी सूरज कुमार पुत्र राजेश दास निवासी कबाड़ी बस्ती लालजीवाला कोतवाली नगर हरिद्वार उम्र 23 वर्ष के खिलाफ संबंधित मामले में अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पूर्व में भी नशा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस आरोपी को नशा सामग्री उपलब्ध कराने के मामले में सामने आई महिला का विवरण जुटा रही है। आरोपी के आपराधिक इतिहास में इससे पहले भी नशा तस्करी से संबंधित एक मामला दर्ज होना बताया गया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा वरिष्ठ उपनिरीक्षक गोपाल दत्त भट्ट उपनिरीक्षक नवीन चौहान उपनिरीक्षक ऋषिकांत पटवाल कांस्टेबल संदीप नेगी और कांस्टेबल पवन शामिल रहे।
