Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में एसएसपी हरिद्वार के निर्देशन एवं थानाध्यक्ष सिडकुल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टे की खाई-बाड़ी करते हुए एक व्यक्ति को सट्टा बुक पेन और 1220 रुपये की नकदी के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 12 अगस्त 2026 को सिडकुल पुलिस टीम ने सम्राट मार्केट में चिकन के खोखे के पीछे रावली महदूद के पास कार्रवाई करते हुए राहुल सिंह पुत्र संजय सिंह निवासी चावमंडी रुड़की गंगनहर जनपद हरिद्वार हाल निवासी मनोज का मकान महादेवपुरम सिडकुल हरिद्वार को पकड़ा। उसके कब्जे से सट्टा बुक पेन और 1220 रुपये बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल सुनील सैनी और कांस्टेबल रोहित शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *