प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जनपद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 12 अगस्त 2026 को कोतवाली लक्सर पुलिस ने लक्सर के भिक्कमपुर क्षेत्र से सुशील कुमार पुत्र कुसमपाल निवासी ग्राम रामपुर रायघटी थाना लक्सर जनपद हरिद्वार को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध कोतवाली लक्सर में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। उसके कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक यशवीर सिंह नेगी कांस्टेबल हिमांशु चौधरी और कांस्टेबल देवेंद्र सिंह शामिल रहे।
