Spread the love

प्रदीप कुमार
रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद मुख्यालय में चलाए जा रहे एक पुस्तक दान करें ज्ञान का वृक्ष लगाएं अभियान को लगातार जनसमर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.आशीष रावत ने जिलाधिकारी से भेंट कर पुस्तकें प्रदान करते हुए अपना योगदान सुनिश्चित किया। जिलाधिकारी कार्यालय में हुई इस भेंट के दौरान डॉ.रावत ने अभियान के लिए 10 पुस्तकें जिलाधिकारी को सौंपीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान में समाज के सभी वर्गों का महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है जिससे पुस्तकालयों को समृद्ध बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने जिले के अधिकारियों कर्मचारियों और आमजन से भी इस पुण्य कार्य में जुड़ने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने कहा कि एक-एक पुस्तक के दान से ज्ञान का वृक्ष और मजबूत होगा और जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ने की सामग्री उपलब्ध हो सकेगी। डॉ.आशीष रावत ने कहा कि किताबें ज्ञान का सबसे बड़ा माध्यम हैं और इस अभियान के माध्यम से समाज में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *