प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को जनपदभर में वृहद स्तर पर सघन सत्यापन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने होटल ढाबे किरायेदारों मजदूरों फड़-फेरी लगाने वाले व्यक्तियों बाहरी राज्यों से आकर निवास अथवा व्यवसाय करने वाले लोगों सहित अन्य संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन एवं चेकिंग की। विशेष रूप से थाना मुनि की रेती कोतवाली कीर्तिनगर थाना घनसाली थाना देवप्रयाग सहित अन्य थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर व्यापक स्तर पर चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा 170 से अधिक बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। सत्यापन के दौरान संबंधित व्यक्तियों के नाम-पते पहचान संबंधी दस्तावेज और अन्य आवश्यक जानकारियों का मिलान किया गया। सत्यापन नियमों का पालन नहीं करने वालों के विरुद्ध पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो लाख रुपये से अधिक का जुर्माना अधिरोपित किया। पुलिस टीमों ने ऐसे व्यक्तियों पर भी विशेष निगरानी रखी जिनकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं अथवा जिनके संबंध में आवश्यक जानकारी उपलब्ध नहीं थी। स्थानीय स्तर पर भी संबंधित व्यक्तियों की जानकारी का सत्यापन किया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने मकान मालिकों एवं प्रतिष्ठान संचालकों को अपने यहां निवासरत या कार्यरत बाहरी व्यक्तियों का समय से पुलिस सत्यापन कराने के लिए जागरूक किया। साथ ही बिना सत्यापन किसी बाहरी व्यक्ति को अपने यहां निवास अथवा रोजगार नहीं देने की हिदायत दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने सभी थाना प्रभारियों को सत्यापन अभियान लगातार प्रभावी रूप से जारी रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कानून एवं शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। टिहरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने मकान दुकान होटल ढाबे अथवा अन्य प्रतिष्ठान में बाहर से आकर रहने या कार्य करने वाले किसी भी व्यक्ति को रखने से पहले उसका अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं। बिना सत्यापन किसी बाहरी व्यक्ति को अपने यहां आश्रय अथवा रोजगार न दें। पुलिस के अनुसार यह सघन सत्यापन अभियान जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने अपराधों की रोकथाम तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Spread the love