प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना मुनि की रेती पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को 55 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार 12 अगस्त 2026 को थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा ब्रह्मानंद मोड़ मुनि की रेती के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध व्यक्ति सुभाष पुत्र स्वर्गीय बलिराम उम्र 45 वर्ष निवासी कटरा मुबारकपुर थाना मुबारकपुर जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश हाल निवासी चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 55 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना मुनि की रेती में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त सुभाष पुत्र स्वर्गीय बलिराम उम्र 45 वर्ष कटरा मुबारकपुर थाना मुबारकपुर जिला आजमगढ़ उत्तर प्रदेश का निवासी है और वर्तमान में चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश में रह रहा था। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल 132 सुरेंद्र पाल और कांस्टेबल 156 शुभम शामिल रहे। टिहरी पुलिस ने कहा कि अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध ऑपरेशन प्रहार’ के तहत कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
