Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विकास भवन जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय सहित जनपद के विभिन्न स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान घटित दर्दनाक घटनाओं विस्थापन पलायन और जनहानि को स्मरण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने विभाजन के दौरान अपने प्राण गंवाने वाले असंख्य लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनकी स्मृति में दो मिनट का मौन रखा। वक्ताओं ने कहा कि विभाजन के दौरान लाखों लोगों को विस्थापन और पीड़ा का सामना करना पड़ा। यह दिवस उन कठिन परिस्थितियों में अपना जीवन गंवाने वाले लोगों को याद करने तथा भावी पीढ़ियों को इतिहास की उस त्रासदी से अवगत कराने का अवसर है। कार्यक्रम में विभाजन के दौरान प्रभावित परिवारों के संघर्ष त्याग और पीड़ा को याद करते हुए देश की एकता अखंडता भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि इतिहास की इन घटनाओं को स्मरण करते हुए हमें आपसी सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की भावना को और अधिक मजबूत करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *