Spread the love

प्रदीप कुमार
पाबो-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। सुरक्षित रहने सजग रहने नशे को ना कहने साइबर फ्रॉड से सावधान रहने और यातायात नियमों का सम्मान करने के उद्देश्य से पाबो पुलिस ने राजकीय पॉलिटेक्निक पाबो में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में संस्थान में अध्ययनरत विद्यार्थियों और स्टाफ को साइबर अपराध नशे की तस्करी तथा यातायात नियमों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल के आदेशों एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों के क्रम में 17 अगस्त 2026 को प्रभारी पुलिस चौकी पाबो उपनिरीक्षक मुकेश गैरोला ने पुलिस टीम के साथ राजकीय पॉलिटेक्निक पाबो में जागरूकता कार्यक्रम किया।

इस दौरान विद्यार्थियों और स्टाफ को साइबर जागरूकता के तहत अनजान वीडियो और ऑडियो कॉल लॉटरी तथा लालच के नाम पर आने वाले ऑनलाइन विज्ञापनों से सावधान रहने के लिए कहा गया। साथ ही सोशल मीडिया साइट्स व्हाट्सऐप इंस्टाग्राम फेसबुक यू-ट्यूब आदि का सही तरीके से प्रयोग करने के संबंध में भी जागरूक किया गया। पुलिस ने साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में टोल फ्री नंबर 1930 और 112 पर कॉल कर सूचना देने के लिए प्रेरित किया। व्हाट्सऐप पर ऑडियो कॉल वीडियो कॉल अथवा फेक कॉल का अंदेशा होने पर ट्राई डीएनडी एप के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई। वर्तमान में एआई संचालित प्ले स्टोर एप्स के अच्छे प्रयोग उनके परिणाम और संभावित दुष्परिणामों के संबंध में भी विद्यार्थियों एवं स्टाफ को जागरूक किया गया। उत्तराखंड पुलिस के नशा तस्करी के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस ने भांग की खेती तथा स्मैक भांग चरस हेरोइन और अफीम आदि के अवैध कारोबार में लगे तस्करों की सूचना देने के लिए उत्तराखंड सरकार की इनाम योजना के संबंध में भी जानकारी दी। लोगों को ऐसे मामलों की सूचना टोल फ्री नंबर 01352656202 और 9412029536 पर देने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त जागरूकता कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थियों और स्टाफ को यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा के प्रति सजग रहने के लिए भी प्रेरित किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुकेश गैरोला प्रभारी चौकी पाबो कोतवाली पौड़ी तथा हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह नेगी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *