प्रदीप कुमार
श्रीनगर गढ़वाल। समाजसेवी आयुष मियां ने अपने जन्मदिन को खास और यादगार अंदाज में मनाते हुए राजकीय इंटर कॉलेज श्रीनगर गढ़वाल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को कॉपी एवं पेन वितरित किए। इस दौरान मेयर आरती भंडारी के हाथों छात्रों को शैक्षणिक सामग्री बांटी गई। इसके बाद आयुष मियां ने छात्र-छात्राओं के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। बच्चों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा करने की इस पहल से छात्र भी खासे उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर आयुष मियां ने कहा कि जन्मदिन की खुशी बच्चों के साथ बांटने से इसे मनाने का आनंद और बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा में छोटी-सी मदद भी उनके भविष्य को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। मेयर आरती भंडारी ने आयुष मियां की पहल की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद एवं छात्र-छात्राओं की मदद के लिए आगे आना चाहिए। वहीं छात्रावास अधीक्षक मुकेश बहुगुणा ने भी इस पहल के लिए आयुष मियां का आभार जताया। कार्यक्रम में पार्षद विकास चौहान वीरेंद्र बिष्ट शिवांश डोभाल हिमांशु चिराग निशांत धनाई अमित शिवांशु सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बच्चों के बीच खुशियां बांटते हुए शिक्षा के लिए बढ़ाया गया यह कदम आयुष मियां के जन्मदिन को खास बनाने वाला रहा।
