प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देश पर थाना घनसाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान 43 किलो 570 ग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त सफेद रंग की ईको स्पोर्ट्स कार भी जब्त की है। 22 अगस्त 2026 को थाना घनसाली पुलिस टीम प्रातःकालीन गश्त एवं चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान घुमेटीधार में वाहन संख्या HR51BG9762 ईको स्पोर्ट्स को रोककर उसकी तलाशी ली गई। वाहन में रखे छह प्लास्टिक कट्टों से कुल 43 किलो 570 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ का परिवहन करते पाए जाने पर दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संदीप उर्फ संजू पुत्र ओमप्रकाश निवासी ग्राम एवं तहसील नरवाना जिला जींद हरियाणा तथा रघुवीर सिंह पुत्र सरदार सिंह निवासी शास्त्री नगर टोहाना रोड नरवाना जिला जींद हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से 43 किलो 570 ग्राम अवैध डोडा पोस्त और सफेद रंग की ईको स्पोर्ट्स कार बरामद की है। एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सघन चेकिंग निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि नशा तस्करी के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नशे के नेटवर्क को समाप्त करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाते रहेंगे। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल भट्ट अपर उपनिरीक्षक भास्कर हेड कांस्टेबल मनीष कंडारी कांस्टेबल अरविंद कुमार और होमगार्ड रोहित कुमार थाना घनसाली जनपद टिहरी गढ़वाल शामिल रहे।
