Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना कोतवाली खानपुर क्षेत्र में आपातकालीन सेवा 112 पर फायरिंग होने की झूठी सूचना देना एक युवक को भारी पड़ गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की लेकिन फायरिंग की घटना की पुष्टि नहीं हुई। सूचना झूठी पाए जाने पर पुलिस ने संबंधित युवक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए पांच हजार रुपये का चालान किया और भविष्य में ऐसी झूठी सूचना न देने की हिदायत दी। जानकारी के अनुसार 22 अगस्त 2026 को सोनू पुत्र अजव सिंह निवासी मिर्जापुर करनपुर थाना कोतवाली खानपुर जनपद हरिद्वार ने आपातकालीन सेवा 112 पर फायरिंग होने की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली खानपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और सूचना का सत्यापन किया। पुलिस की जांच के दौरान मौके पर फायरिंग की कोई घटना सामने नहीं आई और सूचना झूठी पाई गई। इसके बाद पुलिस ने संबंधित युवक के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम के तहत पांच हजार रुपये का चालान किया। साथ ही पुलिस ने युवक को भविष्य में इस प्रकार की झूठी सूचना न देने की हिदायत दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *