बाल अधिकारों पर आधारित पेंटिंग प्रतियोगिता एवं जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।जनपद पौड़ी गढ़वाल में नेशनल प्ले कैच वीक के अवसर पर बाल अधिकार-जीवन साकार थीम पर एक विशेष पेंटिंग प्रतियोगिता एवं बाल अधिकार जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिलाधिकारी डॉ.आशीष चौहान के निर्देशन में जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में बाल अधिकारों की जानकारी के साथ-साथ बाल संरक्षण तंत्र की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। प्रतिभागियों एवं उनके अभिभावकों को बाल सहायता सेवाओं की प्रक्रिया एवं उपलब्ध साधनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।कार्यक्रम में बच्चों को उनके अधिकारों,कर्तव्यों,बाल शोषण से सुरक्षा,सहायता सेवाओं एवं चाइल्डलाइन सेवा 1098 के बारे में जागरुक किया गया। इस अवसर पर जिला परिवीक्षा अधिकारी ने कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक कर उनके सुरक्षित,सशक्त और उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त करना है। पौड़ी गढ़वाल के प्रत्येक बच्चे तक यह संदेश पहुंचाना हमारा संकल्प है।पेंटिंग प्रतियोगिता में स्थानीय बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के समापन पर प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया।इस आयोजन का संचालन जिला बाल कल्याण समिति (सीडब्लूसी) पौड़ी की सदस्य गंगोत्री नेगी एवं चाइल्डलाइन काउंसलर अमन कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।कार्यक्रम में बच्चों एवं अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी रही,जिसने इस आयोजन को प्रभावशाली एवं सफल बनाया।
Spread the love