प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग मारपीट और शांति व्यवस्था प्रभावित करने के मामले में कोटद्वार पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ मारपीट और गाली-गलौज के मामले में अभियोग भी पंजीकृत किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग उपद्रव एवं शांति व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 23 अगस्त 2026 की रात कोटद्वार पुलिस को सूचना मिली कि तड़ियाल चौक के पास कुछ युवक आपस में झगड़ा करते हुए सार्वजनिक शांति भंग कर रहे हैं और अराजकता फैला रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां विवेक चौहान आदित्य रावत और रचित काला लोगों के साथ आक्रामक व्यवहार करते हुए हंगामा कर रहे थे। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि उक्त तीनों युवकों ने दीक्षान्त रावत और सुयश के साथ मारपीट की है जिसमें दोनों घायल हुए हैं और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस टीम ने मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तीनों युवकों को समझाने तथा स्थिति शांत करने का प्रयास किया लेकिन वे और अधिक आक्रामक होने लगे। इस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही दीक्षान्त रावत और सुयश की तहरीर के आधार पर तीनों युवकों के विरुद्ध मारपीट गाली-गलौज एवं अन्य संबंधित प्रकरण में अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार युवकों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार युवक विवेक चौहान निवासी पदमपुर सुखरों थाना कोटद्वार आदित्य रावत निवासी निम्बूचौड़ घमंडपुर थाना कोटद्वार रचित काला निवासी पदमपुर थाना कोटद्वार
