केदारनाथ से गुप्तकाशी लौटते समय आर्यन एविएशन का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त सात की मौत रेस्क्यू अभियान जारी
प्रदीप कुमार
केदारनाथ-रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल।रुद्रप्रयाग 15 जून। केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहा आर्यन एविएशन का एक हेलीकॉप्टर रविवार सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गया,जिसमें पायलट सहित कुल सात लोगों की मृत्यु हो गई।हेलीकॉप्टर में पायलट के अलावा पाँच यात्री और एक तीन वर्षीय बालिका सवार थी।हादसा गौरीकुंड से लगभग 5 किलोमीटर ऊपर स्थित खड़क नामक स्थान के पास अत्यधिक कोहरे और शून्य दृश्यता के कारण हुआ।हेलीकॉप्टर प्रातः 5:21 बजे केदारनाथ से रवाना हुआ था और 5:24 बजे अंतिम बार वेली प्वाइंट के पास देखा गया। जब समय पर हेलीकॉप्टर गुप्तकाशी नहीं पहुँचा,तो 6:13 बजे आर्यन एविएशन कंपनी ने इसकी सूचना जिला प्रशासन को दी,जिसके बाद खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया गया।स्थानीय नेपाली मूल के लोगों द्वारा गौरीकुंड ऊँचाई क्षेत्र में धुएं का गुबार देखे जाने की सूचना के आधार पर एनडीआरएफ,एसडीआरएफ,पुलिस बल तथा डीडीआरएफ की टीमें सक्रिय हुईं और घटनास्थल पर पहुँचीं।प्रशासन द्वारा तेजी से राहत एवं बचाव कार्य किया गया।हेलीकॉप्टर में सवार सभी सातों लोगों की मृत्यु की पुष्टि की गई है। मृतकों की पहचान निम्न रूप में हुई है:
1.कैप्टन राजबीर सिंह चौहान-पायलट,निवासी जयपुर
2.विक्रम रावत-बीकेटीसी कर्मचारी,निवासी रासी,ऊखीमठ
3.विनोद देवी-निवासी उत्तर प्रदेश,उम्र 66 वर्ष
4.तृष्टि सिंह-निवासी उत्तर प्रदेश,उम्र 19 वर्ष
5.राजकुमार सुरेश जायसवाल-निवासी गुजरात,उम्र 41 वर्ष
6.श्रद्धा राजकुमार जायसवाल-निवासी महाराष्ट्र
7.काशी-बालिका,निवासी महाराष्ट्र,उम्र 3 वर्ष
जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं हेली सेवा नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें तत्काल सक्रिय की गईं। राहत कार्य स्थानीय लोगों के सहयोग से तेज़ी से संचालित किया गया।घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। किसी भी जानकारी के लिए 01364-233727 पर संपर्क किया जा सकता है।
Spread the love