प्रदीप कुमार
नई टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। आरसेटी संस्थान नई टिहरी में 20 से 25 अगस्त 2026 तक छह दिवसीय वित्तीय समावेशन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के 23 सदस्यों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान आरसेटी निदेशक ने प्रतिभागियों को वित्तीय साक्षरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसमें स्मार्ट बचत परिपक्वतापूर्ण ऋण बुद्धिमतापूर्ण व्यय सामाजिक सुरक्षा बीमा एवं निवेश सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं का बेहतर उपयोग करने तथा आर्थिक रूप से सशक्त बनने के संबंध में जानकारी दी गई। संस्थान निदेशक ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को वित्तीय रूप से जागरूक करने के लिए उनके दायित्वों के प्रति सचेत किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर परियोजना निदेशक ज्योति एसबीआई आरसेटी निदेशक दीपक कोठियाल उपासक से ग्रामीण वित्त समन्वयक चन्द्रप्रकाश डंगवाल एवं आरसेटी संकाय संजीव नेगी ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र एवं टूल किट वितरित किए। प्रशिक्षण के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को वित्तीय सेवाओं की समझ विकसित करने के साथ ही उन्हें अपने क्षेत्र में अन्य लोगों को भी वित्तीय रूप से जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
