Spread the love

प्रदीप कुमार
देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। विधानसभा देवप्रयाग के जायलगढ़ क्षेत्र में मातृशक्ति ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा परिवार में शामिल होने वाली महिलाओं का पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं अभिनंदन किया। भाजपा में शामिल होने वाली मातृशक्ति में आरती देवी सरिता देवी पूनम देवी सुशीला देवी दर्शना देवी कमला देवी देवकुंवरी देवी राजमती देवी दीपा देवी लीला देवी सुषमा देवी एवं कृष्णा देवी शामिल हैं। इस अवसर पर भाजपा की ओर से कहा गया कि मातृशक्ति के पार्टी से जुड़ने से संगठन को निश्चित रूप से और अधिक मजबूती मिलेगी। महिलाओं का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें संगठन की विचारधारा और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी नवसदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास की भावना के साथ आगे बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *