प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा न्यायालयों से जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सतपुली पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए मृत्यु कारित करने के मामले में एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना सतपुली पुलिस ने न्यायालय सतपुली से जारी वारंट की तामील करते हुए वारंटी अभियुक्त प्रदीप कुमार उम्र 36 वर्ष निवासी पाटीसैंण पौड़ी गढ़वाल को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय सतपुली के समक्ष पेश किया जहां उसके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस टीम में उपनिरीक्षक रियाज अहमद हेड कांस्टेबल टीकम चौहान एवं होमगार्ड देवेंद्र कुमार शामिल रहे।
