प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 173 नशीले कैप्सूलों के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ऑपरेशन लगाम के तहत क्षेत्र में लगातार की जा रही चेकिंग और निगरानी के दौरान की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार सघन चेकिंग एवं सुरागरसी-पतारसी की जा रही है। इसी क्रम में 24 अगस्त 2026 को लक्सर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर चेकिंग के दौरान दो व्यक्तियों को कुल 173 अवैध नशीले कैप्सूलों के साथ पकड़ा। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपित नशे के आदी हैं और नशीले कैप्सूलों को स्वयं के सेवन के साथ-साथ अपनी निजी जरूरतों को पूरा करने के लिए बेचने के उद्देश्य से अपने पास रखते थे। पुलिस द्वारा बरामद नशीले कैप्सूलों के स्रोत के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान वसीम अहमद उर्फ सीम्मी पुत्र जाहिद हसन निवासी नेन्हदपुर सुठारी कोतवाली लक्सर हरिद्वार तथा आरिफ पुत्र फुरकान निवासी मोहल्ला ढाब सुल्तानपुर कोतवाली लक्सर हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वसीम अहमद उर्फ सीम्मी के कब्जे से Dicyclomine HCl, Tramadol HCl एवं Acetaminophen Capsules के 101 कैप्सूल तथा आरिफ के कब्जे से इन्हीं दवाओं के 72 कैप्सूल बरामद किए गए। दोनों आरोपितों के विरुद्ध कोतवाली लक्सर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक नितिन चौहान उपनिरीक्षक बीरेन्द्र सिंह नेगी उपनिरीक्षक दीपक चौधरी हेड कांस्टेबल मनोज मिनान कांस्टेबल अजीत तोमर कांस्टेबल किशोर नेगी एवं कांस्टेबल कपिल देव शामिल रहे।
