Spread the love

पौड़ी पुलिस ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल करने वाले 2 आरोपियों को चंद घंटों में किया गिरफ्तार

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।दिनांक 14 जून 2025 को वादी जयदीप भट्ट,निवासी-कोटद्वार द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी गयी जिसमें उनके द्वारा अंकित किया गया कि गुलशन रावत व रजनीश रावत नाम के व्यक्तियों द्वारा वादी के साथ पुरानी रंजिश के चलते वादी पर जानलेवा हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिस सम्बन्ध में कोतवाली कोटद्वार पर बी.एन.एस पंजीकृत किया गया।जानलेवा हमला करने की घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी द्वारा गंभीरता से लिया गया और इसमें आरोपियों के शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार को निर्देशित किया गया निर्गत निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार रमेश तनवर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई गठित टीम द्वारा कुशल सुरागरसी पतारसी कर घटना से संबंधित दोनों अभियुक्तों को दिनांक 14 जून 25 को ध्रुवपुर गैस गोदाम वाली गली,कोटद्वार से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दरांती को बरामद किया गया है। अभियुक्त गण को आज न्यायालय कोटद्वार के समक्ष न्यायिक रिमांड हेतु पेश किया जा रहा है।तथा अभियुक्त गण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।नाम पता अभियुक्त। गुलशन रावत पुत्र भगत सिंह रावत,निवासी सिंबलचौड कोटद्वार। रजनीश रावत उर्फ गोलू पुत्र भगत सिंह रावत निवासी सिंबल चौड़ थाना कोटद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp