प्रदीप कुमार
थलीसैंण-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। थलीसैंण में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित रक्षाबंधन समारोह में कैबिनेट मंत्री एवं श्रीनगर विधायक डॉ.धन सिंह रावत शामिल हुए। समारोह में क्षेत्र के दूर-दराज गांवों से पहुंचीं सैकड़ों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए डॉ. धन सिंह रावत को राखी बांधी और उनके स्वस्थ दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम स्थल पर भाई-बहन के स्नेह आत्मीयता और विश्वास का भाव देखने को मिला। डॉ.धन सिंह रावत ने सभी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं बल्कि विश्वास स्नेह सम्मान और सामाजिक समरसता के अटूट बंधन का प्रतीक है। यह पर्व एक-दूसरे के प्रति दायित्वों और जिम्मेदारियों का स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहा है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पावन पर्व सभी के जीवन में प्रेम सौहार्द भाईचारे और आत्मीयता को और मजबूत करे। समाज की प्रगति में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है और महिलाओं के सम्मान सुरक्षा स्वावलंबन तथा सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने समारोह में मौजूद सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख समृद्धि सम्मान और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में कई महिलाएं दूर-दराज क्षेत्रों से विशेष रूप से डॉ.धन सिंह रावत को राखी बांधने के लिए पहुंचीं। महिलाओं ने कहा कि क्षेत्र में डॉ.धन सिंह रावत द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि ऐसे कई ऐतिहासिक कार्य धरातल पर उतारे गए हैं जिनकी पहले कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। इसी कारण अपने जनप्रतिनिधि को राखी बांधना उनके लिए आत्मीयता और सम्मान का विषय है। डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि क्षेत्र की बहनों से जिस प्रकार का स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है वह उनके लिए भावुक और गौरवपूर्ण क्षण है। उन्होंने ईश्वर से सभी बहनों के जीवन में सुख समृद्धि और खुशियों की कामना की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पौड़ी रचना बटोला ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी राज्य मंत्री अनुराधा वालिया सुषमा रावत रजनी देवी डॉ.दीपा रावत वंदना रौथाण कृष्णा जुयाल विनीता नेगी शांति देवी सहित भाजपा महिला मोर्चा की वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। महिलाओं ने डॉ.धन सिंह रावत के साथ रक्षाबंधन की खुशियां साझा करते हुए उन्हें राखी बांधी और अपना स्नेह एवं आशीर्वाद प्रदान किया। समारोह महिलाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ सामाजिक समरसता आत्मीयता और विश्वास के उत्सव में बदल गया।
