Spread the love

प्रदीप कुमार
मंगलौर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस द्वारा अपराध एवं चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार कुमारडी मंगलौर निवासी आकाशदीप ने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को मंगलौर कस्बे से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी किए जाने की सूचना ऑनलाइन प्राथमिकी के माध्यम से दर्ज कराई थी। सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम का गठन किया। गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस की जांच एवं लगातार प्रयासों के बाद मामले से संबंधित आरोपी रहमान पुत्र अहसान निवासी टांडा भन्हेड़ा मंगलौर को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर ली। बरामदगी के आधार पर मामले में आवश्यक कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नितिन बिष्ट कांस्टेबल विनोद वर्तवाल और पीआरडी आशीष शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *